सूर्य का तुला राशि में गोचर सूर्य ग्रहण का १२ राशियों पर प्रभाव
अनुशासन व स्वाभिमान के ग्रह , ग्रहों के राजा सूर्य व्यापार व व्यवहार की राशि तुला में जा रहे हैं । अक्टूबर २०२२ में अपनी नीच राशि तुला में जा रहे हैं , यहां उनका सूर्य ग्रहण भी होगा। इसका आप पर अर्थात १२ राशि पर क्या प्रभाव होगा हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानेंगे। सूर्य तुला राशि में १७ अक्टूबर २०२२ से १६ नवंबर २०२२ तक रहेंगे , उसी बीच २५ अक्टूबर २०२२ को शाम ४ : ३० से ५ : ४० मिनट तक भारत में सूर्य ग्रहण रहेगा। विश्व के लिये यह समय लगभग दोप २ : ३० से ६ : ३० तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का किस पर अधिक प्रभाव होगा यह हम जानने का प्रयत्न करेंगे – सूर्य सरकार व अधिकार के कारक होते हैं और तुला राशि व्यापार – व्यवसाय की राशि होती है। इस राशि परिवर्तन से सरकारी कर्मचारी से लेकर साधारण व्यापारी तक सभी प्रभावी होने वाले हैं और ग्रहण से भी प्रभावित होने वाले हैं। फिर भी जिन लोगों की सूर्य और शुक्र की दशा चल रही है उन पर इसका अधिक प्रभाव होगा। तुला र...